#क्राइम #राज्य-शहर

रामगढ़ के पिपरौली के पास भीषण सड़क हादसा: कार पलटी, युवक की मौत, कांस्टेबल समेत दो घायल

अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पिपरौली गांव के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक को बचाने के प्रयास में रामगढ़ थाने में तैनात कांस्टेबल कैलाश की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सड़क किनारे खड़े मोहम्मद कैफ नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में कांस्टेबल कैलाश और अकरम नाम का एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मृतक मोहम्मद कैफ पलखड़ी गांव का निवासी था और वह अपने एक रिश्तेदार के पास पिपरौली आया हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *