#क्राइम #राज्य-शहर

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: ट्रेलर से टकराई कार, एक की मौत, चार घायल

गोविन्दगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इंदपुर के पास चैनल नंबर 87+500 पर जयपुर से दिल्ली की ओर जा रही एक कार आगे चल रहे ट्रेलर से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौदामेव ले जाया गया। वहां ड्यूटी इंचार्ज आशीष गोस्वामी ने जांच के बाद मनीष कुमार (40), निवासी किशनगढ़ रेनवाल (जयपुर) को मृत घोषित कर दिया। शव को गोविन्दगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

हादसे में घायल अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में भानु प्रताप (20) निवासी नुन्या खेड़ली, राजेश (40) निवासी जयपुर, अजय (52) निवासी जोबनेर और कमलेश (37) निवासी बगरू शामिल हैं।

कार चालक के अनुसार, वह सभी यात्रियों को जयपुर से दिल्ली एयरपोर्ट छोड़ने जा रहा था। सभी यात्रियों की दिल्ली से थाईलैंड के लिए फ्लाइट बुक थी और वे सैमसंग मोबाइल कंपनी की ओर से आयोजित ट्रिप पर जा रहे थे।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *