#राज्य-शहर #हेल्थ न्यूज़

गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: राजगढ़ CHC का निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

राजगढ़ (अलवर)। आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में (ग्रामीण स्वास्थ्य) निदेशालय के उपनिदेशक डॉ. सुधीर मिश्रा ने राजगढ़ पहुंचकर राजकीय महिला एवं पुरुष स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभारी डॉ. रमेश मीना को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ मौसमी बीमारियों में इजाफा होने की संभावना रहती है, जिसे देखते हुए विभाग ने उच्च स्तर पर तैयारियां की हैं। उन्होंने कहा कि राजगढ़ का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुराना है और वर्तमान में 75 बेड का है, लेकिन यहां मरीजों की ओपीडी संख्या अधिक है। भविष्य में इसे क्रमोन्नत किए जाने पर सुविधाओं का और विस्तार किया जाएगा।

उन्होंने अस्पताल में बंद पड़े पंखों को तुरंत ठीक करवाने, अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि मरीजों को दवाइयां बाहर से न खरीदनी पड़ें।

इस दौरान अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *