#देश दुनिया

अलवर में शहीद दिवस पर वीरांगनाओं व पूर्व सैनिकों का सम्मान, वन मंत्री संजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

अलवर शहर के कंपनी बाग स्थित शहीद स्मारक पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 31 पूर्व सैनिकों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया, जबकि 6 वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में वन मंत्री संजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सभी सम्मानित वीरों और वीरांगनाओं को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका गौरव बढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 23 मार्च का दिन देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए थे। उनका बलिदान हमें हमेशा देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।

#image_title

समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पूर्व सैनिक और शहरवासी उपस्थित रहे। सभी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि देश की रक्षा करने वाले सैनिकों और उनके परिवारों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *