#क्राइम #देश दुनिया

गोविंदगढ़ में युवक का अपहरण कर की मारपीट, पुलिस ने तत्परता से छुड़ाया

अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में पुराने लेनदेन के विवाद को लेकर एक युवक के अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को आरोपियों के चंगुल से सुरक्षित मुक्त करा लिया।

जानकारी के अनुसार, हाई स्कूल के पास स्थित एक दुकान पर परचूनी का सामान लेने पहुंचे शकील नामक युवक पर डोमडाकी निवासी मुबीन सहित चार-पांच लोगों ने अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट के बाद बदमाशों ने युवक को जबरन बंधक बनाकर अपने साथ ले गए।

#image_title

घटना की सूचना पास के दुकानदार ने तुरंत पीड़ित के परिजनों को दी, जिसके बाद युवक के भाई ने गोविंदगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया। शिकायत में बताया गया कि करीब एक वर्ष पहले लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसकी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को सकुशल बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *