#क्राइम #राज्य-शहर

अलवर के राजगढ़ में खेत की डोल टूटने पर पारिवारिक विवाद, लाठी-डंडों से हमला; 4 घायल, 2 गंभीर

अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के ईशवाना गांव में खेत की डोल (मेड़) टूटने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया, जिसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए।

घायलों को तुरंत राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल होने वालों में हेमा मीणा, लाली मीणा, सास प्रेम सहित अन्य लोग शामिल हैं।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के हरबल, भोलाराम, बादल, संजू, आंशू, सचिन, विमला और पुनी सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया।

बताया जा रहा है कि घायल पक्ष ने अपने खेत की जुताई के लिए ट्रैक्टर बुलाया था। इस दौरान ट्रैक्टर से दूसरे पक्ष के खेत की डोल टूट गई, जिससे विवाद शुरू हुआ और बाद में हिंसक झगड़े में बदल गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *