#एजुकेशन #क्राइम #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

नीट पेपर लीक के विरोध में खैरथल-तिजारा में कांग्रेस का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर खैरथल-तिजारा जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय के अंबेडकर चौक पर आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलराम यादव ने किया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हुए इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर अपना आक्रोश जताया। इससे पहले शहर में पुतले की शव यात्रा निकालते हुए प्रदर्शनकारियों ने “भाजपा सरकार हाय-हाय”, “नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद” और “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो” जैसे नारे लगाए।

इस दौरान बलराम यादव ने कहा कि देशभर के लाखों छात्र-छात्राएं कड़ी मेहनत से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में विफल रही है।

यादव ने मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की भी मांग की।

प्रदर्शन में कांग्रेस के पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *