#खेल #देश दुनिया #पॉलिटिक्स #मनोरंजन #राज्य-शहर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा रविवार को, टाइगर मैराथन से लेकर ग्रामोत्थान शिविर तक होंगे शामिल

अलवर जिले में रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री का दिनभर का दौरा कार्यक्रम तय किया गया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार सुबह 5 बजे प्रताप ऑडिटोरियम से आयोजित अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे सुबह 11 बजे ग्राम बहाला टोल प्लाजा के पास आयोजित ग्रामोत्थान शिविर का अवलोकन करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे।

दोपहर 12:25 बजे मुख्यमंत्री किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बघेरी कलां के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर शनिवार को जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलक्टर एवं एसपी ने ग्राम बहाला पहुंचकर मुख्यमंत्री के प्रस्तावित ग्रामोत्थान शिविर, सभा स्थल तथा हेलीपैड की तैयारियों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *