पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त पर अलवर में जश्न, निशुल्क जल सेवा का शुभारंभ
पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त के साथ सामने आए चुनावी रुझानों से देशभर में समर्थकों में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में अलवर में गुरुद्वारा सुखधाम से जिला पुरुषार्थी समिति द्वारा निशुल्क टैंकर जल सेवा का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर सेवा की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तथा बंगाल प्रभारी व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव सहित पूरी टीम के प्रयासों से यह सफलता मिली है। उन्होंने सभी सनातनियों और हिंदुओं को बधाई भी दी।
इस मौके पर पंजाबी समाज के लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में जिला पुरुषार्थी समिति के अध्यक्ष कुलदीप कालरा, पूर्व अध्यक्ष राकेश अरोड़ा, हरमीत मेंहदीरत्ता, अशोक आहूजा, अभिषेक तनेजा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बाइट: सुखवंत सिंह , विधायक रामगढ़