STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकरविवार, 22 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

बूंदी में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर, बालाजी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु की मौत

बूंदी में कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बालाजी के दर्शन कर घर लौट रहे बाइक सवार बीरबल केवट को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया।

तेज रफ्तार कार ने पीछे से मारी टक्कर
फोटो: PHOTO AI

मुख्य बातें

  • बालाजी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु की दर्दनाक मौत, कार ने पीछे से मारी टक्कर
  • पत्नी कर रही थी इंतजार, तभी आई पति की मौत की खबर
  • बूंदी में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को रौंदकर चालक फरार

BUNDI,21 NOV. 2026:

पेट्रोल खत्म होने पर पत्नी को रास्ते में छोड़ा

कापरेन थाना क्षेत्र के बालापुरा निवासी बीरबल पुत्र रामकुंवर केवट शनिवार को अपनी पत्नी के साथ बालापुरा के बालाजी मंदिर में दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।रास्ते में बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। इसके बाद बीरबल ने अपनी पत्नी को रास्ते में ही रुकने के लिए कहा। वह बाइक लेकर पेट्रोल भरवाने के लिए निकल गए।

तेज रफ्तार कार ने पीछे से मारी टक्कर

कापरेन थाने के हैड कांस्टेबल राकेश सैनी के अनुसार, बीरबल बालापुरा मोड़ के पास पहुंचे थे। इसी दौरान लाखेरी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि बीरबल उछलकर सड़क पर गिर गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। वहीं, कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बीरबल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पति की मौत की खबर से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे के समय बीरबल की पत्नी कुछ दूरी पर उनका इंतजार कर रही थी। उसे अंदाजा नहीं था कि कुछ देर पहले साथ दर्शन करने गया उसका पति अब कभी वापस नहीं लौटेगा।हादसे की सूचना मिलते ही पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

पुलिस कर रही हादसे की जांच

हैड कांस्टेबल राकेश सैनी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस का पक्ष

पुलिस कर रही हादसे की जांच

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।