भरतपुर में युवक को 3 घंटे बंधक बनाकर पीटने का आरोप, 22 लोगों पर केस; वीडियो वायरल
भरतपुर जिले के रूपवास में एक युवक के साथ कथित मारपीट और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक को घर से जबरन बाहर ले जाकर करीब तीन घंटे तक बंधक बनाया गया। इस दौरान लाठी-डंडों से मारपीट की गई और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया। पीड़ित के मुंह में मल-मूत्र और कीचड़ डालने का भी आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने 14 नामजद और 8 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मुख्य बातें
- भरतपुर में युवक को 3 घंटे बंधक बनाकर पीटने का आरोप, 22 लोगों पर केस
- युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, मुंह में अपशिष्ट डालने का भी आरोप
- रूपवास में युवक से कथित अमानवीय व्यवहार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
BHARATPUR,12 NOV. 2026:
घर में खाना खा रहे युवक को बाहर ले जाने का आरोप
रूपवास थानाधिकारी विनोद मीणा के अनुसार, खटीक मोहल्ला निवासी कैलाश चंद पुत्र तोताराम खटीक ने पुलिस में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा रोहित घर पर खाना खा रहा था। इसी दौरान कई लोग वहां पहुंचे।शिकायत में विवेक, धन्नो, पिंटू, सुषमा, चंचल, राजेश, विनोद, कुणाल, बेबी, गौतम, उषा, पुष्पेंद्र और राजेश की साली सहित 8 अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।पिता का आरोप है कि इन लोगों ने रोहित को जबरन घर से बाहर ले जाकर लाठी-डंडों से मारपीट की। इस दौरान गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया।
मुंह में अपशिष्ट पदार्थ और कीचड़ डालने का आरोप
कैलाश चंद ने शिकायत में आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान महिलाओं ने उनके बेटे के मुंह में मल-मूत्र और कीचड़ डाला। युवक को करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखने की बात भी कही गई है।पिता के अनुसार, मारपीट में रोहित के शरीर पर कई चोटें आईं। घटना के बाद वह डर के कारण अर्धचेतन अवस्था में चला गया। उन्होंने बेटे की मानसिक स्थिति पर भी गंभीर असर पड़ने की बात कही है।
लूटपाट और हैंडपंप से पानी नहीं भरने देने की शिकायत
पीड़ित के पिता ने आरोपियों पर लूटपाट करने का आरोप भी लगाया है। इसके अलावा शिकायत में हैंडपंप से पानी नहीं भरने देने की बात भी कही गई है।फिलहाल इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। मामले में सभी पक्षों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामलाघटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 14 नामजद और 8 अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।मामले की जांच सीओ रोहित श्रीवास्तव को सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वायरल वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी। घटना के बाद खटीक मोहल्ले में पुलिस गश्त भी बढ़ाई गई है।
पुलिस का पक्ष
पुलिस ने शिकायत के आधार पर 14 नामजद और 8 अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है
इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं





