#देश दुनिया #राज्य-शहर #लाइफस्टाइल

गौवंश हत्या के विरोध में बारां बंद, शहर भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था…

बारां शहर में दो दिन पहले गाय के बछड़े की नृशंस हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में सर्व हिंदू समाज ने आज बारां बंद का आह्वान किया है। बंद को देखते हुए प्रशासन ने शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

सुबह से ही मुख्य बाजारों सहित अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सर्व हिंदू समाज की ओर से व्यापारियों और आमजन से बंद को समर्थन देने की अपील की गई है।

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त RAC की टुकड़ियां भी तैनात की गई हैं।

बछड़े की हत्या को लेकर स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में गहरा आक्रोश है। समाज की मांग है कि दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए।

पुलिस और प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने, कानून-व्यवस्था में सहयोग करने और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *