जापान में अवैध रूप से बनी पाकिस्तानी मस्जिद पर संकट, प्रशासन ने जारी किया ध्वस्तीकरण आदेश

जापान के सैतामा प्रांत में बिना आवश्यक मंजूरी के बनाई गई एक मस्जिद को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय प्रशासन ने निर्माण नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए मस्जिद को हटाने के निर्देश दिए हैं। इस घटनाक्रम से जापान में पाकिस्तान के राजनयिकों की भी किरकिरी हो रही है, क्योंकि मस्जिद के उद्घाटन […]

बच्चों में डेंगू को लेकर WHO की पहली विशेष गाइडलाइन जारी, जानें कौन से लक्षण हैं खतरे की घंटी

बरसात के मौसम के साथ डेंगू के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं। ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पहली बार बच्चों में डेंगू की पहचान और उपचार को लेकर विशेष गाइडलाइन जारी की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि छोटे बच्चों में डेंगू तेजी से गंभीर रूप ले सकता है, इसलिए शुरुआती […]

बाड़मेर ACB की बड़ी कार्रवाई: रेवेन्यू इंस्पेक्टर 20,500 रुपए रिश्वत लेते ट्रैप

राजस्थान के बाड़मेर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर के रेवेन्यू इंस्पेक्टर नारायण राम को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी को 20,500 रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया, जो कथित तौर पर नेखमबंदी की एवज में ली जा रही थी। कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप […]

किशनगढ़–अजमेर रोडवेज बस में भीषण आग, 37 यात्री बाल-बाल बचे

राजस्थान के किशनगढ़ से अजमेर जा रही रोडवेज बस में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई। बस में सवार 37 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग लगने की वजह प्रारंभिक रूप से शॉर्ट सर्किट मानी […]

अमेरिकी राहत के बाद भारत समेत एशियाई देशों की ओर बढ़ा ईरान, तेल बिक्री के लिए दिए नए प्रस्ताव

अमेरिका की ओर से तेल प्रतिबंधों में अस्थायी राहत मिलने के बाद ईरान ने भारत सहित एशिया के प्रमुख देशों के साथ फिर से ऊर्जा कारोबार बढ़ाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। वर्षों से सीमित बाजार में कारोबार कर रहे तेहरान की नजर अब समुद्र में खड़े तेल भंडार को नए खरीदारों तक पहुंचाने […]

बालोतरा में दिनदहाड़े लूट: पत्नी-बेटे के सामने युवक से चेन छीनी, हाईवे जाम

राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा क्षेत्र में लूट और मारपीट की एक घटना ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया। रेलवे स्टेशन जा रहे एक व्यक्ति पर कुछ युवकों ने हमला कर उसके कपड़े फाड़ दिए और सोने की चेन लूट ली। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया, […]

भरत तिवारी प्रकरण पर वायरल बयान को मैथिली ठाकुर ने बताया फर्जी, बोलीं- बदनाम करने की हो रही साजिश

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक कथित बयान पर लोकगायिका और भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने सफाई दी है। उन्होंने अपने नाम से प्रसारित पोस्टर और बयान को पूरी तरह फर्जी बताते हुए इसे बदनाम करने की साजिश करार दिया है। वायरल पोस्ट को बताया भ्रामक […]

पिता का भावुक बयान: “देश पहले, ऐसी बेटी नहीं चाहिए”

जयपुर में जैश-ए-मोहम्मद की कथित स्लीपर सेल के रूप में गिरफ्तार बबीता उर्फ खदीजा (37) के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। परिवार ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया देते हुए गहरा दुख जताया है। पिता ने कैमरे के सामने आने से इनकार करते हुए कहा कि उनके लिए देश सर्वोपरि है और यदि कोई […]

जिम में फिट दिखने वाले लोगों को भी क्यों हो जाता है Sudden Cardiac Arrest? रिसर्च में सामने आए 5 बड़े कारण

उत्तराखंड में एक 38 वर्षीय SOG अधिकारी की जिम में वर्कआउट के दौरान हुई अचानक मौत ने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि शारीरिक रूप से फिट दिखना हमेशा स्वस्थ हृदय की गारंटी नहीं होता। Mayo Clinic, NIH और अन्य संस्थानों की रिपोर्ट बताती हैं कि […]

जयपुर में नई इलेक्ट्रिक बस बीच रास्ते बंद, गेट लॉक होने से यात्रियों में अफरा-तफरी

जयपुर में हाल ही में शुरू हुई नई इलेक्ट्रिक बस सेवा के तहत चल रही एक बस सोमवार सुबह टोंक रोड पर अचानक तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में रुक गई। इस दौरान बस के गेट ऑटो-लॉक हो गए और अंदर सवार करीब 25 से 30 यात्री कुछ समय के लिए फंस गए। अचानक […]