भरतपुर में चीनी के भाव में भारी गिरावट, 1400 रुपए क्विंटल तक सस्ती; मिठाई कारोबारियों को राहत

त्योहारी सीजन से पहले भरतपुर में चीनी के दामों में बड़ी गिरावट आई है। थोक बाजार में चीनी के भाव करीब 1200 से 1400 रुपए प्रति क्विंटल तक कम हुए हैं। कुछ समय पहले 6200 रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रही चीनी अब करीब 4800 से 5000 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर आ गई […]

PM मोदी के ‘मां’ वाले बयान पर विवाद, बृजभूषण सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को लेकर की गई टिप्पणी पर राजनीतिक विवाद के बीच बीजेपी के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी पर प्रतिक्रिया दी है। रविवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बृज भूषण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं में मां के सम्मान की […]

बाम्बोली में घर में सोता रहा परिवार, छत के रास्ते घुसे चोर; 8 तोला सोना और 13 हजार की नकदी चोरी

अलवर के रामगढ़ क्षेत्र के बाम्बोली गांव में शनिवार रात चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। अज्ञात चोर छत के रास्ते एक मकान में दाखिल हुए और परिवार के सोते रहने के दौरान चोरी कर फरार हो गए। चोर घर से करीब 8 तोला सोने के आभूषण और 13 हजार रुपये नकद ले गए। […]

माउंट आबू में 44 साल बाद अनोखा संयोग, जिस पद पर दादा थे DSP वहीं पोते ने संभाली कमान

माउंट आबू में पुलिस सेवा से जुड़ा एक अनोखा पारिवारिक संयोग सामने आया है। जोधपुर के गिलाकोर निवासी जितेंद्र सिंह राठौड़ ने करीब एक माह पहले माउंट आबू के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) का पदभार संभाला। खास बात यह है कि करीब 44 साल पहले उनके दिवंगत दादा रघुनाथ सिंह राठौड़ भी इसी पद पर माउंट […]

एशियन गेम्स में भारतीय MMA फाइटर वरुण सान्याल बेहोश, अस्पताल में भर्ती; प्रतियोगिता से नाम वापस

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर वरुण सान्याल के साथ एक घटना सामने आई। प्रतियोगिता से पहले वजन कम करने के लिए सौना बाथ ले रहे वरुण क्रूज पर बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। भारतीय ओलंपिक संघ के अनुसार उनकी मेडिकल जांच और ब्लड टेस्ट सामान्य रहे। […]

अलवर में SI भर्ती पुनः परीक्षा आज, 48 केंद्रों पर कड़ा पहरा; 13,320 अभ्यर्थी दे रहे एग्जाम

अलवर में उप-निरीक्षक और प्लाटून कमांडर प्रतियोगी पुनः परीक्षा-2021 आज रविवार को आयोजित हो रही है। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से होने वाली इस परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर 48 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 13,320 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जा रही है। […]

उदयपुर मेयर चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, निर्दलीय पार्षदों पर BJP-कांग्रेस की नजर

उदयपुर नगर निगम में महापौर चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों निर्दलीय और अन्य पार्षदों से संपर्क साध रही हैं। वार्ड-11 से निर्दलीय जीतने वाले कमलेश बोराणा शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। वहीं वार्ड-61 की निर्दलीय इंदिरा डांगी, वार्ड-60 […]

NH-48 पर कार-ट्रेलर की भीषण भिड़ंत, खाटूश्यामजी से लौट रहे श्रद्धालु घायल

नीमराणा के जनकसिंहपुरा के पास नेशनल हाईवे-48 पर देर रात कार और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार खाटूश्यामजी के श्रद्धालु घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई लोग वाहन के अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने […]

राजस्थान मेयर चुनाव के बीच राजेंद्र राठौड़ का कांग्रेस पर हमला, पार्षदों को लेकर किया बड़ा दावा

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के बाद मेयर और सभापति पदों के चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हैं। इसी बीच भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पार्टी में टूट का दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा 30 से अधिक निकायों में निर्विरोध जीत हासिल कर चुकी है और पार्टी […]

खैरथल में रविवार को भी बाजार बंद, 21 सितंबर को सभापति चुनाव; निर्दलीयों पर नजर

खैरथल नगर परिषद में सभापति चुनाव को लेकर चल रही राजनीतिक खींचतान का असर बाजारों पर भी दिखाई दे रहा है। रविवार को चालीस फुटा रोड समेत कई बाजारों में दुकानें बंद रहीं। कृषि उपज मंडी भी बंद रखने का फैसला किया गया है। परिषद के 45 वार्डों के परिणाम में कांग्रेस को 20, भाजपा […]