राहुल गांधी के प्रदर्शन पर निशिकांत दुबे का आरोप, बोले- धरने से बेटे की परीक्षा प्रभावित हुई

दिल्ली में छात्रों के समर्थन में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री आवास की ओर हुए कांग्रेस के मार्च और धरने के कारण उनके बेटे को परीक्षा केंद्र पहुंचने में देरी हुई। उन्होंने इस मामले को लेकर कांग्रेस से […]

मदन राठौड़ के नाम से फर्जी लेटरपैड का इस्तेमाल, सिरोही में आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के सिरोही जिले में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के नाम से कथित फर्जी लेटरपैड और जाली हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर प्रशासनिक अधिकारी को पत्र भेजने का मामला सामने आया है। पत्र में एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई थी। सत्यापन के दौरान दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर मामला […]

जयपुर के जंगल में युवक का खून से सना शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका पर जांच तेज

राजधानी जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में स्थित चेतन पर्वत के पास जंगल से एक अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शव पर कई गंभीर चोटों के निशान मिलने से मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। शुरुआती जांच में पुलिस हत्या की आशंका से इनकार नहीं कर रही है। […]

‘छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल हो रहा’, धर्मेंद्र प्रधान के आरोप पर कांग्रेस का पलटवार— बोली, ‘भाषण नहीं, इस्तीफा दीजिए’

NEET परीक्षा से जुड़े विवाद और छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव और तेज हो गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर छात्रों के मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस ने उनके बयान पर पलटवार करते हुए इस्तीफे […]

राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला, बोले- छात्रों को राजनीति का हथियार बनाया जा रहा

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने छात्र आंदोलनों और विपक्ष की भूमिका को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल युवाओं और छात्रों की भावनाओं का इस्तेमाल राजनीतिक माहौल बनाने के लिए कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार छात्रों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है […]

शशि थरूर ने शेयर किया अमिताभ बच्चन का पुराना पोस्ट, छात्र आंदोलन के बीच सोशल मीडिया पर तेज हुई बहस

दिल्ली में छात्रों के विरोध प्रदर्शन और उससे जुड़े राजनीतिक विवाद के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा अभिनेता अमिताभ बच्चन का वर्ष 2012 का एक पुराना सोशल मीडिया पोस्ट साझा किए जाने से नई बहस छिड़ गई है। यह पोस्ट शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के दौरान आंसू गैस और वाटर कैनन के इस्तेमाल पर आधारित था। […]

दिल्ली प्रदर्शन के बीच वायरल वीडियो पर सियासी संग्राम, बीजेपी नेता ने कांग्रेस सांसद पर पुलिसकर्मी से मारपीट का लगाया आरोप

दिल्ली में छात्रों के समर्थन में हुए कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बाद एक वायरल वीडियो को लेकर नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा के केरल आईटी सेल प्रमुख अभिजीत राधाकृष्णन ने दावा किया है कि हिरासत के दौरान कांग्रेस सांसद डीन कुरियाकोस ने एक पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की की। हालांकि कांग्रेस ने […]

गाजीपुर में इनामी बदमाश पर पुलिस का शिकंजा, कोर्ट के आदेश के बाद संपत्ति कुर्की की तैयारी

गाजीपुर में लंबे समय से फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी अपराधी और कथित कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडे के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। अदालत के निर्देश पर पुलिस ने उसके घर पहुंचकर मुनादी कराई और निर्धारित समय के भीतर न्यायालय में उपस्थित होने की चेतावनी दी। […]

शिक्षा बजट पर रामचंद्र गुहा के सवाल, बोले- 12 वर्षों में घटी हिस्सेदारी; CJP आंदोलन के बीच छिड़ी नई बहस

NEET-UG विवाद और शिक्षा सुधार की मांगों के बीच शिक्षा बजट को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। लेखक और इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने एक रिपोर्ट साझा करते हुए दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में केंद्रीय बजट में शिक्षा मंत्रालय की हिस्सेदारी कम हुई है, जबकि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का हिस्सा […]

दिल्ली जा रहे सरगुजा के दो युवकों की बाइक को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से दिल्ली जा रहे दो युवक उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सड़क हादसे का शिकार हो गए। दोनों बाइक से यात्रा कर रहे थे, तभी पीछे से आई एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस […]