#खेल

‘पाजी, वाइड थोड़ी कम डाला करो…’ समरीन कौर संग तस्वीरों पर अर्शदीप सिंह की फैंस ने ली चुटकी

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों यूके में छुट्टियां बिता रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री समरीन कौर के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। हालांकि अर्शदीप और समरीन ने अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। तस्वीरों पर फैंस ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं और कई यूजर्स ने क्रिकेट से जुड़े हल्के-फुल्के कमेंट्स भी किए।

‘My Person’ कैप्शन ने बढ़ाई चर्चाएं

अर्शदीप सिंह ने इंस्टाग्राम पर समरीन कौर के साथ तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में हार्ट इमोजी के साथ “My Person” लिखा। इसके बाद सोशल Media पर दोनों की डेटिंग को लेकर चर्चाएं फिर शुरू हो गईं। इससे पहले भी आईपीएल 2026 के दौरान दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया था। हाल ही में समरीन कौर की एक इंस्टाग्राम स्टोरी में दोनों एक जैसे गोल्ड पेंडेंट पहने नजर आए थे, जिससे अटकलों को और बल मिला। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

तस्वीरें सामने आने के बाद कमेंट सेक्शन में फैंस ने अर्शदीप की जमकर टांग खिंचाई की। एक यूजर ने लिखा, “पाजी, गॉड ब्लेस यू… बस वाइड थोड़ी कम फेंको।” दूसरे ने मजाक करते हुए लिखा, “अब समझ आया वाइड बॉल का राज क्या है।” वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि “पाजी सही दिशा में जा रहे हो”, जबकि कई लोगों ने मजेदार अंदाज में उनकी निजी जिंदगी और क्रिकेट प्रदर्शन को जोड़ते हुए प्रतिक्रियाएं दीं। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।

हालिया प्रदर्शन भी रहा चर्चा में

अर्शदीप सिंह हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर भारत की व्हाइट-बॉल टीम का हिस्सा थे। वनडे सीरीज में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और अंतिम मुकाबले में वह विकेट हासिल नहीं कर सके। हालांकि टी20 सीरीज में उन्होंने चार विकेट लेकर भारतीय गेंदबाजों में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। इंग्लैंड दौरे के बाद उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से आराम दिया गया था।

रिश्ते पर अब भी सस्पेंस बरकरार

सोशल मीडिया पर तस्वीरों के वायरल होने के बावजूद अर्शदीप सिंह और समरीन कौर ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फिलहाल दोनों की साथ में तस्वीरों और पोस्ट को लेकर फैंस अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं। जब तक दोनों में से कोई सार्वजनिक रूप से इस संबंध पर कुछ नहीं कहता, तब तक इन चर्चाओं को केवल अटकलों के रूप में ही देखा जाएगा।

https://x.com/stvnewsonline

https://www.facebook.com/StvNews2006

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *