#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर: सरकारी पीपी के घर लाखों की चोरी ,परिवार के शादी में होने का उठाया फायदा, ताला तोड़कर की वारदात…

अलवर में पॉस्को न्यायालय नंबर-1 के विशिष्ट लोक अभियोजक विनोद कुमार शर्मा के घर लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। घटना उस वक्त हुई जब उनका परिवार एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया हुआ था।

शर्मा ने बताया कि रात को घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर प्रवेश करने पर पूरा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी के लॉक तोड़े हुए थे। चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण, अन्य कीमती सामान और करीब 92,000 रुपये नकद ले गए।

उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घर का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। रिपोर्ट के अनुसार, अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से घर को निशाना बनाकर ताला तोड़ा और महत्त्वपूर्ण सामान चोरी कर ले गए।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *