#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर: अधिक शराब सेवन से 32 वर्षीय युवक की मौत, फैमिली लाइन क्षेत्र में मिला अचेत…

अलवर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित फैमिली लाइन में मंगलवार शाम एक 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अधिक शराब सेवन इसका प्राथमिक कारण माना जा रहा है। मृतक की पहचान बबलू के रूप में हुई है, जो लंबे समय से इसी इलाके में अकेला रह रहा था।

परिजन लक्ष्मण राम ने बताया कि बबलू के माता-पिता का निधन करीब 15 वर्ष पहले हो गया था। वहीं उसके भाई-भाभी की भी लगभग एक वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। परिवारिक परिस्थितियों के कारण वह अकेला रहता था और शराब का आदी हो गया था।

शाम को स्थानीय लोगों ने उसे शराब के ठेके के पास अचेत अवस्था में पड़ा देखा और इसकी सूचना लक्ष्मण राम को दी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और बबलू को तुरंत अलवर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *