#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर में सरकारी टीचर के सूने मकान से 20 लाख के जेवर चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुरी रोड, रूपबास स्थित शिव नगर कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक सरकारी टीचर के सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। यह वारदात 20 जनवरी की रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है, जब घर पर कोई मौजूद नहीं था।

चोर दीवार कूदकर मकान में दाखिल हुए और कमरों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे कीमती जेवरात समेटकर फरार हो गए। कॉलोनी में लगे एक पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में चोर की गतिविधि कैद हुई है। फुटेज में चोर पहले हाथ में ताला तोड़ने का औजार लिए जाता हुआ दिखाई देता है, जबकि कुछ समय बाद एक बैग में सामान भरकर लौटता नजर आ रहा है।

पीड़ित के पति हरिराम मीणा ने बताया कि वे प्राइवेट बस चलाते हैं। उनकी पत्नी सरकारी टीचर हैं और वर्तमान में चित्तौड़गढ़ में तैनात हैं। बेटा आर्मी में है और बेटी की शादी हो चुकी है। घटना वाले दिन वे बस की बुकिंग के सिलसिले में राजगढ़ गए हुए थे और रात कांदोली बाईपास के पास रुके थे। सुबह जब वे घर लौटे तो देखा कि मकान के सभी ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।

अलमारी की जांच करने पर पता चला कि करीब 4 तोले का सोने का हार, 1 तोले की सोने की चेन, सोने की कानों की टॉप्स, एक सोने की अंगूठी, एक चांदी की अंगूठी, तीन जोड़ी पाजेब व चुटकी तथा लगभग 500 ग्राम चांदी की कंकती चोरी हो चुकी है। परिवादी के अनुसार चोरी गए जेवरों की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है।

फिलहाल अरावली विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

author avatar
Stv News Rajasthan
अलवर में सरकारी टीचर के सूने मकान से 20 लाख के जेवर चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

Border 2 Box Office Day 1: सनी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *