#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर में भीषण सड़क हादसा: रूपबास पुलिया पर ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर घायल जयपुर रेफर…

अलवर जिले के अलवर शहर में अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित रूपबास पुलिया पर एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार तीनों युवक बाइक पर सवार होकर अंबेडकर नगर स्थित मनसा हॉस्पिटल से कटी घाटी स्थित मनसुखा हॉस्पिटल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रूपबास पुलिया के समीप सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार जाकिल (निवासी रानीका, नूंह मेवात) की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं दोनों घायलों को भी तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है।

बताया जा रहा है कि मृतक जाकिल अंबेडकर नगर स्थित मनसा हॉस्पिटल में लैब में कार्यरत था। वहीं घायल संतोष (निवासी परसा का बास) फार्मासिस्ट है और कटी घाटी स्थित मनसुखा हॉस्पिटल में कार्य करता है। दूसरा घायल महेंद्र (निवासी परसा का बास) मनसुखा हॉस्पिटल में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *