#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर में मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस की कड़ी कार्रवाई, एक साथ 500 साइलेंसर पर चला बुलडोज़र

अलवर शहर में ट्रैफिक पुलिस ने पहली बार मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान जब्त किए गए करीब 500 साइलेंसरों को सड़क पर एक साथ बिछाकर उन पर बुलडोज़र चलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने साफ संदेश दिया कि तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शरण कांबले ने कहा कि ऐसे साइलेंसर लगाकर स्टंटबाजी करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। तेज धमाके जैसी आवाज करने वाले साइलेंसर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर नकारात्मक असर डालते हैं। ऐसी बाइक मिलने पर वाहन को सीज कर जुर्माना लगाया जाता है और साइलेंसर हटवाया जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि खतरनाक स्टंट और नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

यातायात थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि पिछले ढाई साल में 500 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए हैं, जिन्हें प्रतीकात्मक रूप से नष्ट कर आमजन को संदेश दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि गलत साइड से वाहन न चलाएं, शराब पीकर ड्राइव न करें, हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनें और मॉडिफाइड साइलेंसर न लगाएं।
उन्होंने बताया कि ऐसे साइलेंसर लगाने पर 1000 रुपये का जुर्माना तथा नंबर प्लेट पर नियम विरुद्ध शब्द लिखने पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *