#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

सुशासन दिवस के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्राी स्व.अटल बिहारी वाजपेयजी को किए गए श्रृद्धा सुमन अर्पित

जिले राजकीय कार्यालयों एवं राजकीय उपक्रमों में दिलाई गई सुशासन की शपथ

अलवर 25 दिसम्बर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला की अगुवाई में सुशासन दिवस के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्चुअल रूप से जुडकर सुशासन की शपथ दिलाई। इस दौरान राजकीय कार्यालयों एवं उपक्रमों में भी पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा सुशासन की शपथ दिलाई गई।

मुख्यमंत्री श्री भजन लाला शर्मा ने वर्चुअली जुडकर सुशासन दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रृद्धासुमन अर्पित कर सबको सुशासन दिवस की बधाई दी तथा सुशासन की शपथ दिलाकर उन्होंने कहा कि सुशासन हमेशा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग रहा है। हमारे यहां सुशासन को राम राज्य कहा गया है। उन्होंने कहा कि राम राज्य के आदर्शों पर चलते हुए स्व. वाजपेयी ने शासन को सुशासन और स्वराज को सुराज में बदला। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से गांवों के विकास और स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के जरिए देश के आर्थिक विकास को गति दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुसार ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम सुशासन’ के मंत्र को साकार करने के लिए हम सभी को निष्ठा और समर्पण से प्रयास करने चाहिए। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों से जनसेवा, नवाचार और जवाबदेहिता की कार्य-संस्कृति को आत्मसात करते हुए राजस्थान को गुड गवर्नेन्स में रोल मॉडल बनाने का आह्वान किया।

जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 19 से 25 दिसम्बर तक सुशासन सप्ताह मनाया गया, जिसके तहत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन कर आमजन की परिवेदनाओं का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की गई। साथ ही सप्ताह के तहत विभिन्न गतिविधियां एवं कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें आमजन ने बढचढकर भाग लेकर अपनी सहभागिता निभाई।

 

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *