#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर: जमीन विवाद में की गई महिला की हत्या का आरोपी जगीर सिंह सेमी ICU में पुलिस निगरानी में भर्ती

अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव में तीन बीघा गैर-खातेदारी जमीन को लेकर हुए विवाद में हुई महिला की हत्या के आरोपी को इलाज के लिए अलवर में भर्ती है उसके पैर में चोट लगी हुई है । पुलिस निगरानी में आरोपी का इलाज चल रहा है म

28 नवंबर को एक ही परिवार के दो पक्षों में जमीन को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था, जिसमें लाठी-डंडों से हमला करने के बाद एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए झगड़े में शामिल अधिकांश आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसी प्रकरण में गंभीर रूप से घायल आरोपी जगीर सिंह पिछले दस दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती है। उसके पैर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे पुलिस कस्टडी में सेमी ICU वार्ड में इलाज दिया जा रहा है।

अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है, जबकि आरोपी की हालत पर लगातार पुलिस और चिकित्सक निगरानी रखे हुए हैं।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *