#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

खुशखेड़ा ब्लास्ट के बाद अलवर में प्रशासन सख्त, अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई…

खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद अलवर जिले में प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। जिला कलक्टर के निर्देशों पर अवैध रूप से पटाखों के भंडारण, संग्रहण और निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इसी क्रम में अलवर शहर के शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस अवैध रूप से पटाखों की बिक्री और भंडारण करने वाले एक किराना स्टोर पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से आरोपी प्रवीण कुमावत उर्फ गोलू को हिरासत में लिया।

पुलिस की तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से करीब 4 लाख रुपये से अधिक कीमत के अवैध पटाखे जब्त किए गए। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिक्री आमजन की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। ऐसे मामलों में पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है और आगे भी अभियान जारी रहेगा।

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे बिना लाइसेंस पटाखों की खरीद-फरोख्त न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और गांव में मौजूद सभी खुले कुओं को तत्काल बंद कराने की मांग की है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *