#क्राइम #राज्य-शहर

अलवर: तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, 40 वर्षीय फतेह सिंह की मौत

अलवर शहर के 200 फुट रोड स्थित नमन होटल तिराहे के पास शुक्रवार शाम करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही एनईबी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सामान्य अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने सेंथली निवासी 40 वर्षीय फतेह सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके साथी मनीष का उपचार जारी है।

एनईबी थाना प्रभारी दिनेश मीणा के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फतेह सिंह और मनीष टाइल्स लगाने का काम करते थे और भूगोर से अपने गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नमन होटल तिराहे से पहले तेज गति और लापरवाही से आ रहे टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

पुलिस ने टैंकर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है और शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *