#क्राइम #राज्य-शहर

अलवर के राजगढ़ के बिलेटा गांव में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के बिलेटा गांव में एक 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार बिलेटा निवासी राहुल की पत्नी दिलशाना को शुक्रवार रात अचानक पेट में तेज दर्द और उल्टियां होने लगीं। परिजन उसे तुरंत एक निजी क्लीनिक लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर शनिवार सुबह उसे राजगढ़ के सामान्य चिकित्सालय ले जाया गया।

अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने दिलशाना को मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे चार छोटे बच्चों को छोड़ गई है, जिनके सिर से मां का साया उठ गया। पति राहुल गांव में दूध बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता है।

फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। राजगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *