#क्राइम #राज्य-शहर

अलवर: 19 वर्षीय युवती जयपुर से सुरक्षित बरामद, अपहरण के आरोपी की तलाश तेज

अलवर के अखैपुरा थाना क्षेत्र से लापता हुई 19 वर्षीय युवती को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जयपुर से सुरक्षित बरामद कर लिया है। युवती को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, मामले में नामजद आरोपी युवक की तलाश जारी है।

थाना प्रभारी महेश तिवाड़ी ने बताया कि पीड़िता की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए संदेह जताया था कि साजिद खान नामक युवक उनकी बेटी को अपने साथ ले गया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी।

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और संभावित ठिकानों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। इसी दौरान युवती की लोकेशन जयपुर में मिलने पर टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई और तत्परता से कार्रवाई करते हुए युवती को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की गहनता से जांच जारी है। आरोपी साजिद खान की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है, वहीं क्षेत्र में भी पुलिस की सक्रियता की सराहना हो रही है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *