STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकमंगलवार, 17 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

अजमेर: पुष्कर पशु मेले में मुर्रा भैंसे का तांडव, खूंटा तोड़कर दौड़ा; घोड़े को उठाकर पटका

अजमेर के अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले 2026 में एक विशाल मुर्रा नस्ल का भैंसा अचानक बेकाबू हो गया। उसने खूंटा तोड़कर रस्सी छुड़ाई और मेले में दौड़ने लगा। इस दौरान उसने कई दुपहिया वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। भैंसे ने एक घोड़े को उठाकर पटक दिया। घटना से मेले में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, किसी व्यक्ति के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। आखिरकार थककर शांत हुए भैंसे को उसके मालिक ने काबू कर लिया।

पुष्कर मेले में मुर्रा भैंसे का तांडव, घोड़े को उठाकर पटका
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • पुष्कर मेले में मुर्रा भैंसे का तांडव, घोड़े को उठाकर पटका
  • खूंटा तोड़कर भागा विशाल भैंसा, मेले में मची भगदड़
  • बेकाबू भैंसे ने मचाया उत्पात, कई बाइक क्षतिग्रस्त

AJMER,17 NOV. 2026:

खूंटा तोड़कर भागा भैंसा, मेले में मची अफरा-तफरी

पुष्कर पशु मेले में देश के कई राज्यों से पशुपालक अपने पशुओं के साथ पहुंचे हैं। मेले में पशुओं को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग भी पहुंच रहे हैं।इसी दौरान एक विशाल मुर्रा भैंसा लोगों की आवाजाही देखकर भड़क गया। उसने अपना खूंटा तोड़ दिया। मालिक ने उसे रोकने के लिए गले में बंधी रस्सी पकड़ी, लेकिन भैंसा रस्सी छुड़ाकर भाग निकला।

दुपहिया वाहनों को मारी टक्कर, घोड़े को उठाकर पटका

बेकाबू भैंसा मेले के रास्ते में दौड़ता रहा। इस दौरान उसने कई दुपहिया वाहनों को टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाया। उसके गुस्से का शिकार एक घोड़ा भी हुआ। भैंसे ने उसे उठाकर पटक दिया।एक अन्य घोड़ा भी उसकी चपेट में आने वाला था। हालांकि, वह समय रहते पीछे हट गया और खुद को बचा लिया। भैंसे के अचानक दौड़ने से लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

थकने के बाद मालिक ने पाया काबू

अजमेर पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नवीन परिहार ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पशुपालक भैंसे का प्रचार करने के लिए उसे मेला क्षेत्र में घुमा रहा था।इस दौरान भैंसा खुद को असुरक्षित महसूस कर भड़क गया। ऐसी स्थिति के लिए विभागीय कर्मचारी नींद का इंजेक्शन तैयार रखते हैं। लेकिन भैंसा इतना बेकाबू था कि कोई उसके पास नहीं पहुंच सका।भैंसा मेला क्षेत्र से बाहर जाने के बाद शांत हुआ। इसके बाद मालिक ने उसे काबू कर लिया। विभाग ने पशुपालक को पाबंद किया है। उसे पशुओं को मेला क्षेत्र में खुलेआम नहीं घुमाने और निर्धारित स्थान पर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।