#क्राइम #राज्य-शहर

राजगढ़ के माचाड़ी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव की आशंका

अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के माचाड़ी गांव में एक 22 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर राजगढ़ पुलिस तुरंत चिकित्सालय पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

चिकित्सक डॉ. सत्यप्रकाश मीना के अनुसार, माचाड़ी निवासी मनीष कुमार जोगी पुत्र सुरेश चंद जोगी ने देर रात अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक की मां चावली देवी ने बताया कि मनीष पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी कारण उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *