#क्राइम #राज्य-शहर

अलवर जंक्शन पर बड़ा हादसा टला: चलती ट्रेन से गिरती महिला को RPF जवान ने बचाया

अलवर जंक्शन पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भुज-दिल्ली एक्सप्रेस से उतरते समय एक महिला यात्री का पैर फिसल गया और वह चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के गैप में गिरने लगी। मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान सीताराम ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत महिला का हाथ पकड़ लिया और उसे सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर खींच लिया।

जानकारी के अनुसार, सुबह भुज-दिल्ली एक्सप्रेस अलवर स्टेशन पर रुकी थी। ट्रेन के चलने के दौरान महिला ने उतरने की कोशिश की। इसी दौरान ट्रेन की रफ्तार बढ़ने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिरने लगी। महिला को गिरता देख आरपीएफ जवान सीताराम तुरंत दौड़े और अपनी जान जोखिम में डालकर उसे सुरक्षित बचा लिया।

घटना के बाद स्टेशन पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहत की बात यह रही कि महिला को कोई गंभीर चोट नहीं आई। महिला और उसके परिजनों ने जवान सीताराम का आभार जताया।

आरपीएफ जवान सीताराम ने बताया कि महिला से पहले उसके दो परिजन उतर चुके थे और वह तीसरे नंबर पर उतर रही थी। उन्होंने स्वीकार किया कि चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करना बड़ी गलती थी। जैसे ही महिला उतरने लगी, ट्रेन ने गति पकड़ ली, जिससे वह हादसे का शिकार होते-होते बची।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *