#Uncategorized

अलवर में 2 अप्रैल को निकलेगी बगीची वाले हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा, 20 किमी मार्ग पर होगा भक्ति का महासंगम

अलवर-जयपुर रोड स्थित अकबरपुर के श्री बगीची वाले हनुमान जी महाराज की भव्य शोभायात्रा 2 अप्रैल, गुरुवार को सुबह 9:30 बजे केडलगंज से प्रारंभ होगी। यह शोभायात्रा केडलगंज से नगर निगम, घंटाघर, होप सर्कस, कंट्रोल रूम, गायत्री मंदिर रोड, घोड़ा फेर और ढाई पैड़ी होते हुए शाम करीब 4:00 बजे मंदिर प्रांगण पहुंचेगी।

करीब 20 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में गणेश जी की आकर्षक झांकी, रघुवीर ताशा पार्टी, विभिन्न धार्मिक झांकियां, अशोक वाटिका, पांच प्याऊ, पांच डी.जे., धमाल ढोल, घंटा-घड़ियाल और दुर्गा बैंड जैसे विशेष आकर्षण शामिल होंगे। इसके साथ ही तोपों से पुष्प वर्षा की जाएगी और वृंदावन के कारीगरों द्वारा सुसज्जित बाबा का भव्य रथ शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएगा।

यात्रा में अलवर के विभिन्न धार्मिक स्थलों से जुड़े संत अलग-अलग बग्गियों में विराजमान होकर शामिल होंगे। हजारों श्रद्धालु और लगभग 551 ध्वज इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनेंगे। रास्ते में पैदल श्रद्धालुओं के लिए करीब 40 स्थानों पर जलपान की व्यवस्था भी की गई है।

गौरतलब है कि मंदिर प्रांगण में 8वीं बार आयोजित 108 अखंड पाठ का समापन 29 मार्च 2026 को हुआ है, जिसके उपलक्ष्य में इस भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *