#Uncategorized

अलवर के भजीट गांव में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों से हमला; कई घायल, दो की हालत गंभीर

अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के भजीट गांव में गुरुवार को एक ही परिवार के दो गुटों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस खूनी संघर्ष में चार से पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, घायल हेतराम के घर पर उसकी शादी की सालगिरह मनाई जा रही थी। इसी दौरान उसका जीजा का बेटा विकास पड़ोस की छत पर चला गया, जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

आरोप है कि राजू, आकाश, बादल, अंकित, लीलू और सोनू खत्री सहित कुछ अन्य लोगों ने महिलाओं के साथ मारपीट की और हेतराम व उसके भाई भोला राम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वहीं, हेतराम पक्ष ने उसके चाचा मांगेलाल के परिवार पर हमला करने का आरोप लगाया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस ने मामला शांत करवा दिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *