#क्राइम #राज्य-शहर

खेड़ली में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दुकानों में मचा हड़कंप; डेयरियों से घी-मुरब्बा सैंपल जब्त

अलवर जिले के खेड़ली कस्बे में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को सख्त कार्रवाई करते हुए कई दुकानों और डेयरियों पर निरीक्षण किया। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी केशव गोयल के नेतृत्व में की गई।

अचानक हुई इस कार्रवाई से कस्बे के दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से निकल गए। टीम ने जांच के दौरान विभिन्न स्थानों से घी, मुरब्बा और अचार के सैंपल लिए।

थाने के सामने स्थित राधे-राधे डेयरी से करीब 40 किलो घी और 20 किलो मुरब्बा जब्त किया गया, वहीं मंडी गेट के पास स्थित गुरु कृपा डेयरी से भी घी का सैंपल लिया गया। इसके अलावा अन्य दुकानों का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कई दुकानों पर खाद्य लाइसेंस नहीं मिलने पर संचालकों को लाइसेंस अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही साफ-सफाई में कमी पाए जाने पर स्वच्छता बनाए रखने की हिदायत दी गई।

टीम ने सड़क किनारे स्थित होटल-ढाबों की भी जांच की। जहां खाद्य लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन नहीं मिला, वहां संचालकों को जल्द से जल्द वैध लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए गए।

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बना हुआ है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *