#क्राइम #राज्य-शहर

अलवर में मेव बोर्डिंग पर पेट्रोल बम फेंकने का मामला: तीसरा आरोपी गिरफ्तार

अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रोड नंबर-2 स्थित मेव बोर्डिंग पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 10 अप्रैल की देर रात की है, जब कथित गोकशी की घटना के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने मेव बोर्डिंग के गेट पर पेट्रोल बम फेंककर इलाके में सनसनी फैला दी थी।

घटना के बाद मेव बोर्डिंग प्रबंधन की ओर से सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश का मामला दर्ज कराया गया था। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

अब पुलिस ने फरार चल रहे तीसरे आरोपी हरविंदर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी रमेश सैनी के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की गई है और उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *