धर्मेंद्र की विरासत पर बड़ा अपडेट: कौन-कौन होगा करोड़ों की सम्पत्ति का वारिस?
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद अब उनकी संपत्ति के बंटवारे को लेकर कानूनी चर्चा तेज़ हो गई है। नए कानूनी प्रावधानों और विशेषज्ञों की राय के आधार पर यह साफ हो गया है कि उनकी करोड़ों की संपत्ति किन-किन के हिस्से में जाएगी।
धर्मेंद्र की कुल संपत्ति — 400–450 करोड़ की विरासत
रिपोर्ट्स के अनुसार धर्मेंद्र लगभग ₹400–450 करोड़ की विशाल संपत्ति छोड़कर गए हैं। उनकी कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट्स, फिल्मों के मुनाफे, और बिज़नेस निवेशों से बनी है , उनका एक लग्जरी मुंबई बंगला, और खंडाला व लोनावला में फार्महाउस उनकी प्रमुख संपत्तियों में शामिल हैं।
धर्मेंद्र की पारिवारिक संरचना — दो शादियां, छह बच्चे
धर्मेंद्र ने पहली शादी प्रकाश कौर से की थी, जिनसे उनके चार बच्चे हैं—
सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता देओल और विजेता देओल।
दूसरी शादी हेमा मालिनी से हुई, जिनसे दो बेटियां—
ईशा देओल और अहाना देओल हैं।
कानूनी विशेषज्ञ कमलेश कुमार मिश्रा के अनुसार, 2023 के सुप्रीम कोर्ट के एक ऐतिहासिक फैसले Revanasiddappa vs. Mallikarjun के मुताबिक—यदि दूसरी शादी HMA के तहत अवैध भी हो, तब भी उस शादी से हुए बच्चे पूरी तरह वैध माने जाएंगे।
धारा 16(1) के तहत ऐसे बच्चों को माता-पिता की स्वयं अर्जित संपत्ति पर पूरा अधिकार मिलता है। हालाँकि पैतृक संपत्ति पर दावा नहीं बनता।
कौन बनेगा धर्मेंद्र की संपत्ति का वारिस?
कानूनी स्थिति के आधार पर धर्मेंद्र की निजी संपत्ति इन 7 लोगों में बराबर बाँटी जाएगी:
प्रकाश कौर (पहली पत्नी) सनी देओल , बॉबी देओल , अजीता देओल , विजेता देओल , ईशा देओल , अहाना देओल
क्यों नहीं मिलेगी हेमा मालिनी को विरासत ?
क्योंकि हिंदू विवाह अधिनियम (HMA) के तहत धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी को कानूनी मान्यता नहीं मिलेगी।
ऐसे में हेमा मालिनी को पति की संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलता, लेकिन उनकी बेटियां पूर्ण अधिकार रखती हैं।
देओल परिवार में विवाद की आशंका कम
कानूनी स्थिति साफ होने से अनुमान है कि परिवार में बड़े विवाद की संभावना कम है।