#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

शादी से 10 दिन पहले दहेज के दबाव में युवती ने की खुदकुशी, पुलिस दोनों पक्षों से कर रही पूछताछ

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। काला कुआं हाउसिंग बोर्ड निवासी 27 वर्षीय सैजल विजय ने शादी से सिर्फ 10 दिन पहले घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी शादी 10 दिसंबर को भोपाल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर नमन विजय से होने वाली थी।

रात में परिजनों को घटना का पता चला तो तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सैजल के घर में शादी की ज्यादातर तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। पिता देवेंद्र विजय सामान्य प्राइवेट नौकरी करते हैं और पहले सिल्वर ऑक स्कूल में कंप्यूटर ऑपरेटर रह चुके हैं।

परिवार ने आरोप लगाया है कि सगाई के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था, दोनों के बीच फोन पर बातचीत भी होती रहती थी। लेकिन बाद में लड़के वालों ने “शादी अच्छे से करने” के नाम पर दहेज की मांग बढ़ाना शुरू कर दिया। इससे सैजल काफी तनाव में रहने लगी और संभवत: इसी तनाव में उसने यह कदम उठा लिया।

अरावली विहार थाना एएसआई इशराक खान के अनुसार, पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *