अलवर में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दो दिवसीय जनजातीय प्रदर्शनी का शुभारंभ…
अलवर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और जनजातीय गौरव वर्ष के तहत शुक्रवार को प्रताप ऑडिटोरियम में दो दिवसीय प्रदर्शनी की शुरुआत हुई। जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि प्रदर्शनी में बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और आदिवासी समाज के अमूल्य योगदान को आकर्षक प्रदर्श सामग्री के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।
प्रदर्शनी के पहले दिन ही बड़ी संख्या में छात्र, स्थानीय नागरिक और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि पहुंचे। यहां जनजातीय संस्कृति, परंपराओं, स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी वीरों की भूमिका और लोककला पर आधारित विशेष स्टॉल लगाए गए, जिन्हें लोगों ने उत्साहपूर्वक देखा।
इसी क्रम में 15 नवंबर को जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।