फरीदाबाद में पहुंची बाबा बागेश्वर की सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा…
फरीदाबाद। बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा’ शनिवार सुबह फरीदाबाद पहुंची। पदयात्रा के प्रवेश पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया।
खली और शिखर धवन भी बने यात्रा का हिस्सा
इस पदयात्रा में खेल जगत के दिग्गजों ने भी हिस्सा लिया। मशहूर रेसलर द ग्रेट खली और भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज शिखर धवन ने बाबा बागेश्वर के साथ कदम से कदम मिलाया। उनके शामिल होने से यात्रा में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
मनोहर लाल खट्टर ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत
फरीदाबाद के पाली चौक पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भव्य स्वागत किया। खट्टर ने बाबा पर पुष्पवर्षा की और यात्रा के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और संत समाज के लोग मौजूद रहे।
जाम और रूट डायवर्जन से यात्रियों को हुई परेशानी
पदयात्रा के चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित रहा। फरीदाबाद से गुरुग्राम की ओर जाने वाले रास्तों पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन लागू किया, लेकिन फिर भी यात्रियों को घंटों देरी का सामना करना पड़ा।
वृंदावन में होगा यात्रा का समापन
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा’ की शुरुआत 7 नवंबर को हुई थी। यह यात्रा कई जिलों से होती हुई 16 नवंबर को वृंदावन में भव्य समापन के साथ संपन्न होगी। पदयात्रा का उद्देश्य समाज में धार्मिक एकता और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता फैलाना बताया गया है