#क्राइम #राज्य-शहर

ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत, बेटी के साथ बैंक जा रही थी कमला देवी

अलवर के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र में मीणापुरा के पास ट्रैक्टर की टक्कर से पैदल जा रही महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजन और आसपास के लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बगड़ तिराहा थाने के सहायक उपनिरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि मीणापुरा निवासी कमला देवी अपनी बेटी के साथ बैंक के कार्य से बाम्बोली जा रही थी। दोनों पैदल जा रही थीं। इसी दौरान मीणापुरा के पास एक ट्रैक्टर ने कमला देवी को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *