#क्राइम

नासिक में दिल दहला देने वाली वारदात: PG से निकलते ही युवती का गला रेता, मौके पर मौत

महाराष्ट्र के नासिक शहर में शुक्रवार रात एक 20 वर्षीय युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात इंदिरानगर इलाके में हुई, जहां युवती पेइंग गेस्ट (PG) में रहकर पढ़ाई और काम कर रही थी। पुलिस को शुरुआती जांच में युवती के परिचित युवक पर शक है, जो घटना के बाद बाइक से फरार हो गया। मामले की जांच जारी है।

गले पर किए कई वार, मौके पर तोड़ा दम

पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान वैष्णवी अनिल आवारे (20) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से महाराष्ट्र के जलगांव जिले के अमलनेर की रहने वाली थी और नासिक की वनसंपदा सोसायटी में PG में रहती थी। शुक्रवार रात करीब 11 बजे दत्त मंदिर के प्रवेश द्वार के पास एक युवक ने उस पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने वैष्णवी के गले पर लगातार दो से तीन वार किए। गंभीर रूप से घायल युवती ने मदद के लिए चीख-पुकार की, लेकिन अधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या में परिचित युवक पर शक

प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि वारदात से पहले दोनों के बीच मुलाकात और बातचीत हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि किसी विवाद के बाद आरोपी ने गुस्से में इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

घटनास्थल से बरामद हुआ चाकू

पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

इलाके में दहशत, आरोपी की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही इंदिरानगर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इंदिरानगर इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

https://x.com/stvnewsonline

https://www.facebook.com/StvNews2006

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *