#क्राइम #राज्य-शहर

इंस्टाग्राम से जुड़ा नकली नोटों का जाल, 59 हजार की जाली करेंसी के साथ युवक गिरफ्तार

इंस्टाग्राम से नकली नोटों का जाल, युवक गिरफ्तार

कोटा ग्रामीण में नकली नोटों का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने बाजार में खपाने से पहले 59 हजार 300 रुपये की जाली करेंसी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी आनंद कुशवाह, निवासी गुना (मध्यप्रदेश), के पास से 200 रुपये के 285 और 100 रुपये के 23 नकली नोट बरामद हुए।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए रवि नाम के युवक से हुई थी, जिसने कम कीमत में ज्यादा रकम के नकली नोट देने का लालच दिया। आरोपी ने 20 हजार रुपये देकर ये जाली नोट खरीदे और इन्हें कोटा व आसपास के बाजारों में छोटे लेन-देन के जरिए चलाने की योजना बना रहा था।

बपावर कलां थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर एसबीआई बैंक के पास छबड़ा रोड से संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी में बैग से नकली नोटों के बंडल मिले, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अब इस मामले में अंतरराज्यीय गिरोह की कड़ी तलाश रही है और इंस्टाग्राम के जरिए चल रहे इस नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें –अलवर मिनी सचिवालय बना ऊर्जा आत्मनिर्भर, 400 किलोवाट सोलर प्लांट से शून्य के करीब बिजली बिल

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *