#क्राइम #राज्य-शहर

नौगांवा में युवक ने जहर खाकर दी जान, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत

रामगढ़/अलवरअलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र में एक 26 वर्षीय मजदूर ने जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लालाराम पुत्र गिर्राज मेघवाल के रूप में हुई है, जो स्थानीय पोस्ट ऑफिस के पास रहता था।जानकारी के अनुसार गुरुवार रात लालाराम शराब के नशे में घर पहुंचा। इसी दौरान उसने घर में रखी खेतों में छिड़काव के काम आने वाली जहरीली दवा का सेवन कर लिया। दवा पीने के बाद उसने खुद ही परिजनों को इसकी जानकारी दी।

परिजन उसे तुरंत नौगांवा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजगढ़ रेफर किया गया। हालत लगातार गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे अलवर जिला अस्पताल भेज दिया, जहां शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि लालाराम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह विवाहित था और परिवार में एक भाई भी है, जो मजदूरी करता है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *