तूड़ी-गोबर डालने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिलाओं समेत 4 घायल
टपूकड़ा/तिजारा खैरथल-तिजारा जिले के टपूकड़ा थाना क्षेत्र के निमाहेड़ी गांव में तूड़ी और गोबर डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में एक पक्ष की तीन महिलाओं सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित अंशुल की भुआ ने बताया कि पड़ोसी द्वारा अंशुल के घर के सामने तूड़ी और गोबर डाला जा रहा था। इसी दौरान वहां बैठी एक महिला पर यह गिर गया, जिससे विवाद शुरू हो गया।
देखते ही देखते कहासुनी बढ़कर मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच फावड़ों और पत्थरों से हमला किया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।