#क्राइम #राज्य-शहर

राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग पर हादसा: ट्रेन से गिरकर 27 वर्षीय युवक की मौत

अलवर जिले में राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग पर स्थित सुरेर स्टेशन के पास विजयनगर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां ट्रेन से गिरने के कारण 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही राजगढ़ और टहला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही पालिकाकर्मी जुगनू तम्बोली की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सहयोग किया।

पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लिया। टहला पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के टोडा (रतनपुरिया) निवासी रोहित पांचाल पुत्र सुखपाल पांचाल के रूप में हुई है।

पुलिस ने जुगनू तम्बोली की टीम की मदद से शव को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *