#क्राइम #राज्य-शहर

तिजारा के मेहराणा में पुश्तैनी जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के दो पक्षों में लाठी-फरसी चली, कई घायल

अलवर जिले के तिजारा थाना क्षेत्र के गांव मेहराणा में पुश्तैनी जमीन पर मकान निर्माण को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों के साथ फरसी से हमला किया गया। इस घटना में एक पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

घायलों में सईद, जेकम, अकरम और सामीर सहित अन्य लोग शामिल हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज तिजारा अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, सईद अपने हिस्से की पुश्तैनी जमीन पर मकान निर्माण करा रहा था। इसी दौरान परिवार के ही इदरीश, अरशद और रईस सहित कुछ लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि जमीन को लेकर पहले समझौता हो चुका था, बावजूद इसके विरोधी पक्ष ने अचानक हमला कर दिया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *