#राज्य-शहर #सोशल

15 मई को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का अलवर दौरा, 111 करोड़ के विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

अलवर। 15 मई को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का अलवर दौरा प्रस्तावित है। इस दौरे को लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीआरएम रवि जैन बुधवार को अलवर पहुंचे और रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन परिसर में प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की। अलवर रेलवे स्टेशन पर करीब 111 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इनमें अत्याधुनिक एस्केलेटर, फुटओवर ब्रिज, दोनों प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का निर्माण शामिल है। रेलवे द्वारा इन कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है।

बताया जा रहा है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अपने दौरे के दौरान इन विकास कार्यों का लोकार्पण कर सकते हैं। निरीक्षण के समय रेलवे के प्रशासनिक अधिकारी भी डीआरएम के साथ मौजूद रहे।

गौरतलब है कि इसी दिन राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भी अलवर दौरा प्रस्तावित है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव सहित प्रदेश स्तर के अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *