#Uncategorized

बसवा मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत: एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायलTractor-bike collision at Basava turn: One youth killed, another seriously injuredबसवा मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत: एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

राजगढ़-बांदीकुई सड़क मार्ग पर बसवा मोड़ के समीप ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक के चाचा के बेटे मनीष सैनी ने बताया कि बांदीकुई निवासी पप्पूलाल सैनी अपने साथी पिंटू सैनी के साथ बाइक से बसवा से काम कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान बसवा मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। वहां डॉक्टरों ने पप्पूलाल सैनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिंटू सैनी को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही बसवा थाना पुलिस राजगढ़ अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी लेकर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *