#क्राइम #राज्य-शहर

अलवर – सड़क हादसों पर लगाम की नई पहल: ब्लैक स्पॉट अब गूगल मैप पर दिखेंगे

अलवर में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है। जयपुर रेंज के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) को अब गूगल मैप पर अपडेट किया जाएगा, ताकि वाहन चलाते समय ड्राइवरों को जीपीएस के जरिए इन स्थानों के बारे में पहले से चेतावनी मिल सके और वे सतर्क होकर वाहन चला सकें।

सोमवार को अलवर दौरे पर आए जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि पहले लोगों को जागरूक करने के लिए क्यूआर कोड की व्यवस्था शुरू की गई थी। अब इसे आगे बढ़ाते हुए ब्लैक स्पॉट्स को सीधे गूगल मैप पर मार्क किया जा रहा है, जिससे आमजन को अधिक सुविधा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि पिछले आठ महीनों में पुलिस और एनएचएआई के बीच बेहतर समन्वय के चलते सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है और करीब 40 लोगों की जान बचाई जा सकी है।

आईजी राहुल प्रकाश अलवर और भिवाड़ी जिले में हैड कांस्टेबल से एएसआई पद पर पदोन्नति परीक्षा के सिलसिले में आए थे, जहां आउटडोर और इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके अलावा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में रिक्रूट्स की अंतिम परीक्षा भी आयोजित की गई।

पुलिस लाइन में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और कानून व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क हादसों को कम करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *