बीकानेर बालिका दुष्कर्म-हत्या कांड: राजगढ़ (अलवर) में सैनी समाज का आक्रोश, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बीकानेर जिले में सैनी समाज की एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म कर निर्मम हत्या किए जाने के मामले को लेकर समाज में भारी आक्रोश है। इस जघन्य घटना के विरोध में राजगढ़ क्षेत्र में सैनी समाज के लोगों द्वारा लगातार धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित बालिका आठवीं बोर्ड की परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन रास्ते में लापता हो गई। बाद में उसका शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।
पिछले तीन दिनों से समाज के लोग इस जघन्य अपराध के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।