#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर में घोड़ी मालिक पर जानलेवा हमला, शराब पिलाकर बुलाए साथी; नकदी लूटी…

शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में सांई मंदिर के पास शादी समारोह से काम कर लौट रहे घोड़ी-बग्गी मालिक पर उसके ही साथ काम करने वाले युवक ने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में दिवाकरी निवासी 35 वर्षीय अजय कुमार पुत्र हरनाम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों के अनुसार, अजय गुरुवार रात शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के ओरचिड़ गार्डन में आयोजित एक शादी समारोह में घोड़ी-बग्गी का काम करने गया था। देर रात करीब 12 बजे लौटते समय उसके पड़ोसी सोनू ने पहले उसे शराब पिलाई। इसके बाद सोनू ने अपने करीब आधा दर्जन साथियों को मौके पर बुला लिया।

आरोप है कि सभी हमलावरों ने मिलकर अजय पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान अजय से नकदी भी छीन ली गई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में अजय को परिजन तुरंत राजकीय सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही शिवाजी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *